हमारा शरीर कई रचनाओं से मिल कर बना है, जिसे पूरी तरह समझ पाना हमारे लिए बहुत मुश्किल है। हमारे द्वारा किसी भी कार्य को पूर्ण करने के पीछे, हमारे शरीर के सभी अंग कार्य कर रहे होते है। लेकिन आज की जीवन शैली जैसे- गलत खान-पान, शारीरिक मेहनत कम करना जैसे कई कारण हमारे शरीर के अंगों को बहुत नुकसान पहुँचा रहे है, जिसके चलते हमें आए दिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक समस्या के बारे में आज हम जानकारी प्राप्त करेंगे, जिसे हम Heart Attack (हार्ट अटैक) के नाम से जानते है। हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में हमारे दिल का नाम सबसे ऊपर आता है। यह हमारे शरीर के अंदर बह रहे रक्त को अपने अंदर भरता है और वापस बाहर निकाल देता है। इस प्रक्रिया से रक्त का शुद्धिकरण होता है। हमारा दिल एक छोटे आकार के सेब जितना बड़ा होता है, जो अंदर से पूरा खोखला होता है। दिल में तीन धमनियों के माध्यम से रक्त जाता है और इनमें से किसी भी धमनी में किसी भी प्रकार की रूकावट हार्ट अटैक का कारण (Heart Attack Causes) बन सकती है। अगर आप Heart Attack Kya Hai, Heart Attack Ke Symptoms और...