Skip to main content

ऑनलाइन ऐसे करें अपना आधार कार्ड एड्रेस अपडेट

बैंक अकाउंट खुलवाने समेत तमाम वैसे काम कठिन हो जाते हैं जिनमें आधार कार्ड देने की जरूरत हो और आधार पर पता किसी दूसरी जगह का हो। लेकिन, अब सरकार ने यह काम आसान कर दिया है। नए नियम के तहत ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पता बदलवाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह आधार कार्ड के साथ नए पते का सेल्फ डेक्लेरेशन लेटर देकर जरूरी काम निपटा सकता है।


इस नियम से आधार कार्ड पर पता बदलवाना भी आसान हो जाएगा क्योंकि अब यूआईएडीआई आपसे सेल्फ डेक्लेरेशन लेटर लेकर ही पता बदल देगा, उसे रेंट अग्रीमेंट अथवा अन्य लिस्टेड डॉक्युमेंट देना जरूरी नहीं रह जाएगा। यानी, अब आप आधार केंद्र जाकर सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म के साथ पता बदलने का आवेदन दे सकते हैं। उम्मीद है कि सेल्फ डेक्लेरेशन के जरिए ऑनलाइन ऐड्रेस चेंज की भी सुविधा दी जाएगी क्योंकि अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन ऐड्रेस चेंज के लिए समान डॉक्युमेंट की ही जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि अभी ऑनलाइन आधार ऐड्रेस चेंज कैसे करते हैं...पढ़ें: आधार कार्ड में पता बदलने का नया नियम, आसान हुआ काम

1. सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएगें और वहां My Adhaar वाले टैब पर जाएंगे। ड्रॉपडाउन के दूसरे टैब Udate Your Aadhaar में जाकर उसके ड्रॉपडाउन में तीसरा ऑप्शन Update your address online पर क्लिक करें।
NBT

2. 
क्लिक करने के साथ ही नया पेज खुलेगा। यहां नीचे जाने पर Proceed to Update Address पर क्लिक करें। फिर से एक नया पेज खुलेगा।
NBT

3. इस पेज पर सबसे पहले अपना आधार नंबर, फिर कैप्चा वेरिफिकेशन डालकर नीचे Send OTP पर क्लिक करें। अब आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस OTP को नीचे Enter OTP/TOTP के नीचे 6 अंकों का ओटीपी डालें और नीचे Login पर क्लिक करें।
NBT

4. इस पेज पर अभी Update Address via Address Proof, Update Address via Secred Code का विकल्प दिया गया है। ऐड्रेस प्रूफ का विकल्प चुनने पर नए पेज में आपको नए ऐड्रेस के डीटेल्स भरने होंगे। फिर उचित दस्तावेज की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। दूसरा विकल्प उन लोगों के लिए है जो किसी रिश्तेदार या परिचित का पता अपने आधार ऐड्रेस में डालना चाहते हैं। इसके लिए यूएआईडीआई की तरफ से भेजे गए कोड का इस्तेमाल होता है। संभव है कि नए नियम के तहत अब यहां सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म के जरिए आधार ऐड्रेस चेंज का विकल्प आ जाए या फिर प्रूफ के लिए निर्धारित दस्तावेजों की सूची में सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म जोड़ दिया जाए।
NBT

5. अब आप उस नए विकल्प पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपके इस ऑनलाइन ऐप्लिकेशन के वेरिफिकेशन के बाद आधार कार्ड पर ऐड्रेस बदल दिया जाएगा और नया कार्ड आपके नए पते पर डाक के जरिए आ जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Bhagavad Gita-भगवद गीता पढ़े और सफ़ल बने

भगवदगीता हिंदू धर्म के पवित्र ग्रन्थों में से एक हैं जिसे मनुष्य के जीवन का सार माना जाता हैं आज से लभगभ 5,000 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था जिसे  भगवदगीता(Bhagavad Gita)  के नाम से जाना जाता हैं और इसे श्रीमद्भगवद्गीता व गीतोपनिषद् भी कहा जाता है। अक़्सर मन में यह सवाल आता है कि ज़िन्दगी क्या हैं और हमारे जीवन का उद्देश्य क्या हैं या फ़िर मौत के बाद क्या होता है आदि तो आपको श्रीमद्भागवत गीता को पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें जीवन के सभी सवालों के जवाब दिये गए है। हिन्दू ग्रन्थों के अनुसार गांगा में स्नान करने से हमारे सभी पाप दुल जाते हैं जोकि श्री कृष्ण के पैरों से निकली हैं जबकि भगवदगीता(Bhagavad Gita) श्री कृष्ण के मुख से निकली हैं इसलिए श्रीमद्भागवत गीता को जीवन मे अवश्य पढ़ना चाहिए। भगवदगीता में जीवन का अनमोल ज्ञान दिया गया है इसलिए इसे वैज्ञानिक, मनस्विद, राजनीतिज्ञ, संन्यासी, दार्शनिक, शिक्षक या विद्यार्थी कोई भी हो सभी को जीवन मे भगवदगीता को ज़रूर पढ़ना चाहिए जिसे आप अपने जीवन को औऱ बेहतर बना सकते हैं क्योंकि यह जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती ...

Mobile Par LIVE TV Dekhne Ke Liye Top 5 Apps | Android Live Tv Apps

Android Live Tv Apps Watch Tv Shows Online Free – हम सभी की ज़िन्दगी में मोबाइल ऐसे शामिल हो गया है की उसके बगैर हम रह नही सकते | हर काम अब हम सभी मोबाइल से ही करते हैं, खाना मंगवाना हो, गाड़ी बुक करनी हो, या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड बनाना हो, सारा काम हम मोबाइल से ही करते हैं | तो कियों न Live TV भी हम मोबाइल पर ही देखें, बल्कि ज्यादा तर लोग देखते भी हैं | रोज रोज नए ऐप्स भी आते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं  Android Live Tv Apps  के बारे में. ये हैं 5 पॉपुलर Live TV Apps 1. Jio Live TV 2. Yupp TV 3. nexGTv 4. Idea TV & Movies 5. Airtel TV

Blog Meaning क्या है और ब्लॉग्गिंग कैसे करें

जब ऑनलाइन घर बैठें पैसे कमाने की बात आती है तब आपको Blog नाम का शब्द  सुनने को मिलता हैं चूंकि आज टेक्नोलॉजी का दौर हैं इसलिए बहुत सारे ऐसे लोग है जो Blog बनाकर Blogging करते है परंतु  Blog Meaning क्या होता हैं  बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं  है। दरसल, आज आपको इंटरनेट पर हर जगह पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीकों के बारे में बताया जाता हैं जिसमें आपको ब्लॉग का नाम भी सुनने को मिलता हैं जिसकी मद्त से आप घर बैठे हज़ारों-लाखों रुपये कमा सकते है । इसलिए बहुत सारे लोगों को Blog और Blogging के बारे में जानकारी होती है जो इंटरनेट से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानकारी रखते हैं लेक़िन अगर आपको  Blog Meaning क्या हैं औऱ Blogging कैसे करते है  इसके बारे में नही पता तो आज हम आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। Blog के बारे में जानना आपके लिए इसलिए बेहद ज़रूरी हैं क्योंकि अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने का कोई विकल्प ढूंढ रहे है जो आपकों हजारों-लाखों रुपये कमाकर दे वह भी घर बैठें तो Blog Meaning की जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ...