Skip to main content

Cover Letter Kaise Banaye? – कवर लेटर बनने का तरीका, फॉर्मेट और टेम्पलेट्स!


जब भी आप किसी जॉब के लिए आवेदन करते है तो आपको इंटरव्यू देना पड़ता है इंटरव्यू के लिए आपको सबसे पहले कम्पनी में रिज्यूम तथा कवर लेटर जमा करना होते है। यही दो डाक्यूमेंट्स किसी भी साक्षात्कार में आपका फर्स्ट इम्प्रैशन होते है। अगर आपका रिज्यूम तथा कवर लेटर बहुत ही शानदार तथा कंपनी की ज़रूरतों के अनुसार हो तो नियोक्ता सर्वप्रथम आपको मौका देता है तथा वह अन्य कैंडिडेट्स के मुकाबले आपके इंटरव्यू (साक्षात्कार) में अधिक रूचि लेता है।
कवर लेटर किसी भी फिल्म के ट्रेलर के सामान होता है जिस प्रकार दर्शक फिल्म का ट्रेलर पसंद आने पर ही उसे देखने जाते है, ठीक उसी प्रकार नियोक्ता द्वारा आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। जब उसको आपका कवर लेटर या रिज्यूम पसंद आता है। सामान्यतः नियोक्ता द्वारा सिर्फ आपका रिज्यूम माँगा जाता है पर कवर लेटर रिज्यूम के साथ नमक का कार्य करता है, जैसे बिना नमक के भोजन में स्वाद नहीं होता है ठीक उसी प्रकार बिना कवर लेटर के आपका रिज्यूम भी अधूरा ही रहता है। आज हम आपको हमारी इस पोस्ट के माध्यम से कवर लेटर के बारे में संपूर्ण जानकारी तथा एक बेहतरीन कवर लेटर को बनाने के तरीका बताएंगे।

Cover Letter Kya Hota Hai

Covering Letter Ka Hindi Meaning होता है व्याख्या पत्र या प्रावरण पत्र। ऐसा पत्र जो अन्य किसी भी दस्तावेज़ों के साथ अतिरिक्त जानकारी प्रदान के लिए भेजा जाता है। रिज्यूम में हम अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल आदि को बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाते है, परन्तु रिज्यूम के माध्यम से हम नियोक्ता को इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते की हम इस जॉब को क्यों करना चाहते है और नियोक्ता हमे क्यों चयनित करे। इन सब बातों की जानकारी हम कवर लेटर के माध्यम से दे सकते है।

Cover Letter Kaise Banaye

कुछ पंक्तियों में लिखा एक Effective Cover Letter हमारी रोज़गार संभावनाओं को बढ़ा सकता है। एक शानदार कवर लेटर बनाने के लिए आपको नीचे दर्शाये गए Cover Letter Guide की सहायता ले सकते है:
  • कवर लेटर एक पेज से अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए।
  • कवर लेटर हमेशा स्वयं के शब्दों में लिखे तथा किसी और से न लिखवाये। स्वयं के शब्दों में लिखा गया कवर लेटर आपके साक्षात्कार के समय आपको मदद करता है क्योंकि कवर लेटर में प्रयुक्त की गयी भाषा आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती है।
  • कवर लेटर बनाते समय कॉपी पेस्ट की सहायता कभी नहीं लेना चाहिए।
  • हमेशा सही अनुक्रम और सही फॉर्मेट का ही प्रयोग करना चाहिए, यह कवर लेटर को आकर्षित बनाता है।
  • कवर लेटर लिखते समय स्पेलिंग और व्याकरण का विशेष ध्यान रखा चाहिए।
  • हमेशा जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है केवल उससे सम्बन्धित अनुभव और कार्य कौशल को ही प्रदर्शित करें।
    कवर लेटर में कम शब्दों में ज्यादा बताने का प्रयास करे परन्तु वाक्यों की अतिशयोक्ति और बहुत बढ़ा-चढ़ा कर न लिखें जिससे पढ़ने वाला ऊब जाये।
  • Cover Letter Structure अर्थपूर्ण तथा आपकी खूबियों को प्रदर्शित करता हुआ होना चाहिए।
  • कवर लेटर को लिखने के पहले आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है उससे सम्बन्धित कंटेंट की सूची बना ले।
  • कवर लेटर में दर्शाएं की आप उस जॉब से सम्बन्धित परेशानियों को कैसे हल कर सकते है।

Covering Letter Format

एक उचित कवर लेटर या Job Application Letter Format के लिए आप नीचे दर्शाये गए Example Of Job Application Letter की सहायता ले सकते है।
Contact Information
  • नाम
  • पता
  • जिला,राज्य तथा पिन कोड
  • फोन नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • दिनांक
Employer Contact Information (यदि आपके पास है तो)
  • नाम
  • उपाधि
  • कंपनी
  • पता
  • जिला, राज्य तथा पिन कोड
अभिवादन (Salutation)
सम्बोधन (Dear Mr./Ms.) तथा नाम (यदि आपको नाम पता है तो)

Body Of Cover Letter

आपके Job Application Letter का मुख्य भाग नियोक्ता जो आपके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें अलग-अलग पैराग्राफ के माध्यम से आपको नियोक्ता को भरोसा दिलाना होता है कि आप ही इस नौकरी के लिए सबसे उचित और योग्य उम्मीदवार है। कवर लेटर की बॉडी आकर्षक होना चाहिए, क्योंकि एक अच्छा कवर लेटर आपको साक्षात्कार के लिए चयनित कर सकता है तथा अधिकतर नियोक्ता किसी भी कवर लेटर को पढ़ने में सिर्फ कुछ सेकंड का समय ही लेते है अर्थात आपके पास नियोक्ता को प्रभावित करने के लिए अत्यधिक समय नहीं होता है।
कवर लेटर की बॉडी तीन पैराग्राफ में होती है।

First Paragraph

पत्र के पहले भाग में आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है उसका विवरण तथा यह जानकारी कहाँ से प्राप्त हुई लिखना है।

Middle Paragraph

कवर लेटर के इस भाग में आपको अपनी योग्यताओं और नौकरी की आवश्यकताओं के बीच कम शब्दों में परन्तु पूर्ण रूप से एक प्रभावी सम्बन्ध दर्शना है। आप एक या दो पैराग्राफ तथा बिंदुओं का उपयोग कर सकते है। Resume Cover Letter Format For Experienced के लिए अपने अनुभव को इस प्रकार लिखें की वह सिर्फ सम्बन्धित नौकरी से ही मिलता जुलता हो।

Final Paragraph

अपने एप्लीकेशन लेटर को इस तरह कन्क्लूड करें कि नियोक्ता सबसे पहले आपको साक्षात्कार के लिए चयनित करें।

Complimentary Close

  • Sincerely,
  • Signature (Cover Letter For CV PDF के लिए यह आवश्यक नहीं है)
  • पूरा नाम

Good Cover Letter Examples

Cover Letter Template कवर लेटर के फॉर्मेट को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कवर लेटर टेम्पलेट्स का उपयोग किया जाता है। कुछ बेस्ट कवर लेटर टेम्पलेट्स के नाम नीचे दर्शाये गए है:
Concept :- यह एक क्रिएटिव तथा व्यवस्थित Cover Letter Template है।

CRISP :- यह सरल कवर लेटर पारंपरिक तथा क्रिएटिव उद्योगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

Cubic :- यह एक प्रोफेशनल कवर लेटर है तथा इसमें आप अपने व्यक्तित्व के अनुसार फॉन्ट तथा रंग का उपयोग कर सकते है।

Vibes :- यह मॉडर्न तथा बेसिक कवर लेटर है इसमें दिया गया सफेद रिक्त स्थान इसे साफ-सुथरा दिखने में मदद करत
Diamond :- यह प्रोफेशनल लुक के साथ एक मॉडर्न कवर लेटर है।

Enfold :- यह मॉडर्न तथा प्रोफेशनल Cover Letter Template कॉर्पोरेट तथा क्रिएटिव दोनों इंडस्ट्रीज़ के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Muse :- यह साधारण तथा प्रोफेशनल 
Newcast :- यह कवर लेटर एकेडेमिक्स तथा प्रोफेशनल होने के साथ किसी भी सिलेक्शन टीम को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है।Cover Letter :- वैकेंसी उपलब्ध नहीं होने पर भी यह कवर लेटर नियोक्ता को आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर सकता है।

Conclusion:

किसी भी जॉब के लिए अपने कवर लेटर द्वारा नियोक्ता को प्रभावित करना आपके चयन के लिए बहुत ही जरूरी होता है और इस बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे Like ज़रूर करें तथा अपने दोस्तों से शेयर कर उन्हें भी एक शानदार कवर लेटर बनाने में मदद करें।

Comments

Popular posts from this blog

Bhagavad Gita-भगवद गीता पढ़े और सफ़ल बने

भगवदगीता हिंदू धर्म के पवित्र ग्रन्थों में से एक हैं जिसे मनुष्य के जीवन का सार माना जाता हैं आज से लभगभ 5,000 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था जिसे  भगवदगीता(Bhagavad Gita)  के नाम से जाना जाता हैं और इसे श्रीमद्भगवद्गीता व गीतोपनिषद् भी कहा जाता है। अक़्सर मन में यह सवाल आता है कि ज़िन्दगी क्या हैं और हमारे जीवन का उद्देश्य क्या हैं या फ़िर मौत के बाद क्या होता है आदि तो आपको श्रीमद्भागवत गीता को पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें जीवन के सभी सवालों के जवाब दिये गए है। हिन्दू ग्रन्थों के अनुसार गांगा में स्नान करने से हमारे सभी पाप दुल जाते हैं जोकि श्री कृष्ण के पैरों से निकली हैं जबकि भगवदगीता(Bhagavad Gita) श्री कृष्ण के मुख से निकली हैं इसलिए श्रीमद्भागवत गीता को जीवन मे अवश्य पढ़ना चाहिए। भगवदगीता में जीवन का अनमोल ज्ञान दिया गया है इसलिए इसे वैज्ञानिक, मनस्विद, राजनीतिज्ञ, संन्यासी, दार्शनिक, शिक्षक या विद्यार्थी कोई भी हो सभी को जीवन मे भगवदगीता को ज़रूर पढ़ना चाहिए जिसे आप अपने जीवन को औऱ बेहतर बना सकते हैं क्योंकि यह जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती ...

Mobile Par LIVE TV Dekhne Ke Liye Top 5 Apps | Android Live Tv Apps

Android Live Tv Apps Watch Tv Shows Online Free – हम सभी की ज़िन्दगी में मोबाइल ऐसे शामिल हो गया है की उसके बगैर हम रह नही सकते | हर काम अब हम सभी मोबाइल से ही करते हैं, खाना मंगवाना हो, गाड़ी बुक करनी हो, या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड बनाना हो, सारा काम हम मोबाइल से ही करते हैं | तो कियों न Live TV भी हम मोबाइल पर ही देखें, बल्कि ज्यादा तर लोग देखते भी हैं | रोज रोज नए ऐप्स भी आते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं  Android Live Tv Apps  के बारे में. ये हैं 5 पॉपुलर Live TV Apps 1. Jio Live TV 2. Yupp TV 3. nexGTv 4. Idea TV & Movies 5. Airtel TV

Blog Meaning क्या है और ब्लॉग्गिंग कैसे करें

जब ऑनलाइन घर बैठें पैसे कमाने की बात आती है तब आपको Blog नाम का शब्द  सुनने को मिलता हैं चूंकि आज टेक्नोलॉजी का दौर हैं इसलिए बहुत सारे ऐसे लोग है जो Blog बनाकर Blogging करते है परंतु  Blog Meaning क्या होता हैं  बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं  है। दरसल, आज आपको इंटरनेट पर हर जगह पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीकों के बारे में बताया जाता हैं जिसमें आपको ब्लॉग का नाम भी सुनने को मिलता हैं जिसकी मद्त से आप घर बैठे हज़ारों-लाखों रुपये कमा सकते है । इसलिए बहुत सारे लोगों को Blog और Blogging के बारे में जानकारी होती है जो इंटरनेट से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानकारी रखते हैं लेक़िन अगर आपको  Blog Meaning क्या हैं औऱ Blogging कैसे करते है  इसके बारे में नही पता तो आज हम आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। Blog के बारे में जानना आपके लिए इसलिए बेहद ज़रूरी हैं क्योंकि अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने का कोई विकल्प ढूंढ रहे है जो आपकों हजारों-लाखों रुपये कमाकर दे वह भी घर बैठें तो Blog Meaning की जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ...