Skip to main content

Khata Book App क्या है और कैसे इस्तेमाल करे

आज डिजिटल युग के समय में अपने दुकान के लिए डिजिटल खाता बनाने के लिए Khata Book App बहुत ही ज्यादा चर्चित है क्योंकि ख़ाता बुक ऐप्प में आपको ऐसी सुविधाए मिलती है जो आपके दैनिक जीवन मे बहुत उपयोगी साबित हो सकती है इसलिए अगर आप एक दुकानदार या व्यपारी है तो आपको Khata Book App के बारे में जानकारी होनी जरूरी हैं।

क्योंकि व्यपार बिना लेनदेन के नही चलता चाहें वह किसी भी तरह का बिज़नेस हो इसलिए हमें अपने व्यपार के लेनदेन का हिसाब रखना पड़ता हैं औऱ इसी के लिए Khata Book App को बनाया गया हैं जो एक डिजिटल तरीका है अपने व्यपार का हिसाब किताब रखने के लिए और साथ ही अपना उधार लेने के लिए।

इसलिए यह ऐप्प काफ़ी लोकप्रिय हो रहा हैं और साथ ही लाखों लोगों द्वारा इस एप्प का इस्तेमाल किया जाता है औऱ साथ ही आपको इसके विज्ञापन सोशल मीडिया पर हर जगह देखने को मिल जाते हैं तो आपके मन मे इस आपको को लेकर कोई सारे सवाल आते होगें
जैसे Khata Book App क्या हैं इसे डाउनलोड कैसे करें और इसके फ़ीचर क्या हैं, इसमे एकाउंट कैसे बनायें, इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं और खाता बुक अप्प से क्या-क्या फायदे होते है आदि इसलिए आज हम आपकों इस एप्प के बारे में पूरी जानकारी के साथ बताने वाले हैं अगर आप भी Khata Book App को इस्तेमाल करना चाहते है तो इस आर्टिकल को एक बारे जरूर पढ़े।

    Khata Book App क्या हैं 

    खाता बुक एक मोबाइल एप्प है जिसकी मदद से आप अपने दुकान के उधार खाते को डिजिटल रूप में बदल सकते हैं औऱ इस ऐप्प में आप अपने सभी ग्राहकों को बहुत ही आसानी से ऐड कर सकते हो और उसके उधार का पैसों का लेनदेन रख सकते हैं।
    Khata Book App की खासियत है कि आप अपने ग्राहक को पैसे लेने के लिए SMS और WhatsApp पर रिमाइंडर भी भेज सकते हैं और साथ मे अपने ग्राहक को पैसे के पूरे लेनदेन की PDF फ़ाइल भी भेज सकते हैं
    खाता बुक एप्प का उपयोग करके आप कागजो का काम बंद कर सकते हैं क्योंकि इसमें सारा काम आपके मोबाइल में ऑनलाइन और डिजिटल रूप से होता है जिससे खाता बुक खो जाने का डर नही रहता है और इसके साथ ही आप सभी ग्राहकों के खाते का ऑनलाइन बैकअप भी ले सकते हैं।
    इस एप्प के इस्तेमाल से आपको बार-बार अपनी उधारी के लिए फ़ोन या पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसमें SMS के द्वारा आप सभी उधारधारी को नोटिफिकेशन भेज सकते हैं जिसमे उसकी उधारी की सारी जानकारी दी होती हैं

    मोबाइल में Khata Book App Download कैसे करें

    Khata book App को डाउनलोड करना बहुत ही आसानी है औऱ बाकी सभी एप्प की तरह आप प्ले स्टोर से इस एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं अपने मोबाइल में khata Book app डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
    Step-1 सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को ओपन करे और सर्च में Khata Book App लिखकर सर्च करें या फिर निचे बटन पर क्लिक करें।
    App Download
    Step-2 अब सबसे पहले आपके Khata Book App आएगा उस पर क्लिक करे और फिर Install पर क्लिक कर दे।
    Step-3 इस तरह से आप बहुत आसानी इस एप्प को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं औऱ इसपर एकाउंट बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कंप्यूटर में Khata Book App Download कैसे करें

    एंड्राइड ऐप्प आज इतनी ज्यादा मदतगार होती है कि बहुत सारे लोगों इनका इस्तेमाल अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में करते है और चूँकि यह ऐप्प व्यपारियों के लिए बनाई गई हैं इसलिए बहुत सारे लोग इसे अपनी दुकान और ऑफिस में कंप्यूटर और लैपटॉप पर इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते है तो चलिए जाते है कैसे कंप्यूटर और लैपटॉप में Khata Book App Download करते है।
    Step-1 सबसे पहले अपने कंप्यूटर में एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें जिसका नाम है BlueStack जिसकी मद्त से आप किसी भी एंड्राइड ऐप्प को कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकते है।
    Step-2 डाउनलोड करने के बाद इसे इनस्टॉल करके सेटअप करें।
    Step-3 अब गूगल प्ले स्टोर की तरह Khata Book App को सर्च करें औऱ उसे डाउनलोड करें।
    Step-4 जैसे ही ऐप्प डाउनलोड हो जाता है आप उसपर एकाउंट बनाकर कंप्यूटर औऱ लैपटॉप में उसका इस्तेमाल कर सकते है।

    Khata Book App के फ़ीचर क्या क्या है 

    Khata Book App में आपको बहुत सारे फीचर्स मिलते है जो इस आप को ख़ास बनाते है जिनको आप बिलकुल फ्री में बहुत ही आसानी से उपयोग में ले सकते हो और इनसे लाभ पा सकते हैं।
    1. आप अपने ग्राहक को उसके प्रत्यक लेनदेन का फ्री में एक SMS भेज सकते हो और उसे अपडेट करा सकते हैं।
    2. आप पहले से ही कोई दिनांक सेट करके अपने ग्राहकों को पैसे देने के लिए एक रिमाइंडर भेज सकते हैं जो उन्हें बार-बार उधार के बार मे बताता रहता है।
    3. आप अपने ग्राहकों को SMS के साथ-साथ WhatsApp पर भी पैसे देने के लिए रिमांडर भेज सकते हैं।
    4. Khata Book App में आप बहुत ही आसानी से अपने सभी ग्राहकों के खाते का Online BackUp लेकर भी रख सकते हैं और साथ ही ऑटोमैटिक बैकअप की सुविधा भी प्रदान करता है।
    5. आप अपने सभी ग्राहकों को पैसो के लेनदेन का PDF फ़ाइल भी भेज सकते है।
    6. आप अनलिमिटेड ग्राहकों को अपने खाता बुक एप्प में ऐड कर सकते है वह भी बिल्कुल निशुल्क!
    7. खाता बुक अप्प में आपको AppLock भी मिलता है जिसका उपयोग करके आप अपने खाता बुक अप्प और ज्यादा सुरक्षित बना सकते है।
    8. आप किसी भी समय अपने ग्राहक के खाते में उधार जोड़ सकते हो या कम कर सकते है जिसें उधार का लेनदेन का हिसाब अच्छा रहता है।
    9. यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है जिसपर आप विश्वास कर सकते है।
    10. Khata Book App को आप एक फ़ोन में अलग-अलग एकाउंट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे एक दुकान के लिए अलग खाता और दूसरी के लिए अलग ख़ाता बना सकते है।

    Khata Book App Account कैसे बनायें 

    Khata Book App इस्तेमाल करने के लिए खुद का अकॉउंट बनाना बहुत ही आसान होता है आप अपना अकॉउंट बनाने के आप इन सब स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जो इस प्रकार हैं।
    Step-1 सबसे पहले खाता बुक एप्प को ओपन करे और फिर अपनी भाषा को चुने।
    Step-2 उसके बाद ने “खाता बुक का उपयोग करना प्रारंभ करे” बटन पर क्लिक करे।
    Step-3 अब अपना मोबाइल नम्बर डाले और फिर “पिन प्राप्त करे” बटन पर क्लिक करे।
    Step-4 उसके बाद अपना मोबाइल नम्बर वेरीफाई करे और फिर यहाँ पर आपको अपनी दुकान का नाम डालना है और फिर “अगला” बटन पर क्लिक कर देना है।
    Step-5 अब आपका Khata Book App Account बनकर तैयार हो जाएगा और आप खाता बुक अप्प की सभी सुविधाओं का फायदा उठा सकतें हैं।

    Khata Book App का इस्तेमाल कैसे करें

    Khata Book App का उपयोग करना बहुत ही आसान है हर कोई बहुत ही आसानी से इस एप्प का उपयोग कर सकता है इस एप्प में आपको सबसे नीचे तीन अलग अलग बटन मिलते है जिनके इस्तेमाल से आप इस एप्प को इस्तेमाल कर सकते है जो कुछ इस प्रकार से है।
    Home :- होम बटन पर क्लिक करने से खाता बुक अप्प का होम पेज खुल जाता है औऱ आपको आपके सभी ग्राहकों की लिस्ट दिखाई देती है इसके साथ आपको ये भी दिखाई देता है कि किस ग्राहक को कितने पैसे देने है और किस ग्राहक से कितने पैसे लेने है। होम पेज सबसे ऊपर आपको आपका कुल बकाया और उधार पैसा दिखाई देता है।
    More Button :- More Button बटन पर क्लिक करने पर आपका खाता बुक का अकॉउंट खुल जाता है। यहाँ पर आप अपनी दुकान की जानकारी में किसी भी बदलाव कर सकते हो इसके अलावा अपने ग्राहक को उधार जमा करने के लिए रिमांडर भी भेज सकते हो। यहाँ पर आपको एक विजिटिंग कार्ड नाम का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप अपनी दुकान का फ्री में विजिटिंग कार्ड बना सकते हो।
    Add Customer :- Add Customer यानी नया ग्राहक जोड़े बटन पर क्लिक करके आप अपने खाता बुक अप्प में नया ग्राहक जोड़ सकते हैं नया ग्राहक जोड़ने के लिए सबसे पहले नया ग्राहक जोड़े बटन पर क्लिक करे फिर ग्राहक का नाम डालकर उसका नम्बर भी डाले और फिर सेव नाम के बटन पर क्लिक कर दे इतना करते ही नया ग्राहक ऐड हो जाएगा।

    Khata Book App इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे है

    -आप इसमे अनलिमिटेड ग्राहकों को ऐड कर सकते है जिसे आपको लेनदेन रखा है।
    -इसमे पूरा काम आपके मोबाइल से होता है जिसमे कारण उधार खाता की बई खो जाने का डर नही रहता है।
    – आप बिलकुल फ्री में अपने ग्राहक को उधार का पैसा जमा कराने के लिए SMS और WhatsApp पर रिमाइंडर भेज सकते हैं।
    – आप अपने सभी खाता बूक अप्प का ऑनलाइन बैकअप लेकर भी रख सकते हैं
    -आप अपनी दुकान का बिल्कुल फ्री में विजिटिंग कार्ड बना सकते हैं।
    -यह अप्प बिल्कुल ही फ्री है जिसके कारण हर कोई व्यक्ति इसका आसानी से उपयोग कर सकता है।
    हम उम्मीद करते है कि Khata Book App क्या हैं इसे डाउनलोड कैसे करें और इसके फ़ीचर क्या हैं, इसमे एकाउंट कैसे बनायें, इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं और खाता बुक अप्प से क्या क्या फायदे होते है आदि सभी के बारे पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी।
    यदि अभी खाता बुक अप्प से सम्बंधित आपका कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो हम आपके सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे।

    तो अगर आपको हमारा यह आर्टिकल खाता बुक अप्प की इस जानकारी पसंद आता है औऱ इसे आपको मद्त मिलती है तो अपने दोस्तो व अपनी सोशल मीडिया पर जरूर से शेयर करे ताकि आपके दोस्तों को भी इस एप्प के बारे में पता चल सके और वह भी इसका इस्तेमाल कर सकें।

    Comments

    Popular posts from this blog

    Bhagavad Gita-भगवद गीता पढ़े और सफ़ल बने

    भगवदगीता हिंदू धर्म के पवित्र ग्रन्थों में से एक हैं जिसे मनुष्य के जीवन का सार माना जाता हैं आज से लभगभ 5,000 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था जिसे  भगवदगीता(Bhagavad Gita)  के नाम से जाना जाता हैं और इसे श्रीमद्भगवद्गीता व गीतोपनिषद् भी कहा जाता है। अक़्सर मन में यह सवाल आता है कि ज़िन्दगी क्या हैं और हमारे जीवन का उद्देश्य क्या हैं या फ़िर मौत के बाद क्या होता है आदि तो आपको श्रीमद्भागवत गीता को पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें जीवन के सभी सवालों के जवाब दिये गए है। हिन्दू ग्रन्थों के अनुसार गांगा में स्नान करने से हमारे सभी पाप दुल जाते हैं जोकि श्री कृष्ण के पैरों से निकली हैं जबकि भगवदगीता(Bhagavad Gita) श्री कृष्ण के मुख से निकली हैं इसलिए श्रीमद्भागवत गीता को जीवन मे अवश्य पढ़ना चाहिए। भगवदगीता में जीवन का अनमोल ज्ञान दिया गया है इसलिए इसे वैज्ञानिक, मनस्विद, राजनीतिज्ञ, संन्यासी, दार्शनिक, शिक्षक या विद्यार्थी कोई भी हो सभी को जीवन मे भगवदगीता को ज़रूर पढ़ना चाहिए जिसे आप अपने जीवन को औऱ बेहतर बना सकते हैं क्योंकि यह जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती ...

    Mobile Par LIVE TV Dekhne Ke Liye Top 5 Apps | Android Live Tv Apps

    Android Live Tv Apps Watch Tv Shows Online Free – हम सभी की ज़िन्दगी में मोबाइल ऐसे शामिल हो गया है की उसके बगैर हम रह नही सकते | हर काम अब हम सभी मोबाइल से ही करते हैं, खाना मंगवाना हो, गाड़ी बुक करनी हो, या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड बनाना हो, सारा काम हम मोबाइल से ही करते हैं | तो कियों न Live TV भी हम मोबाइल पर ही देखें, बल्कि ज्यादा तर लोग देखते भी हैं | रोज रोज नए ऐप्स भी आते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं  Android Live Tv Apps  के बारे में. ये हैं 5 पॉपुलर Live TV Apps 1. Jio Live TV 2. Yupp TV 3. nexGTv 4. Idea TV & Movies 5. Airtel TV

    Blog Meaning क्या है और ब्लॉग्गिंग कैसे करें

    जब ऑनलाइन घर बैठें पैसे कमाने की बात आती है तब आपको Blog नाम का शब्द  सुनने को मिलता हैं चूंकि आज टेक्नोलॉजी का दौर हैं इसलिए बहुत सारे ऐसे लोग है जो Blog बनाकर Blogging करते है परंतु  Blog Meaning क्या होता हैं  बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं  है। दरसल, आज आपको इंटरनेट पर हर जगह पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीकों के बारे में बताया जाता हैं जिसमें आपको ब्लॉग का नाम भी सुनने को मिलता हैं जिसकी मद्त से आप घर बैठे हज़ारों-लाखों रुपये कमा सकते है । इसलिए बहुत सारे लोगों को Blog और Blogging के बारे में जानकारी होती है जो इंटरनेट से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानकारी रखते हैं लेक़िन अगर आपको  Blog Meaning क्या हैं औऱ Blogging कैसे करते है  इसके बारे में नही पता तो आज हम आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। Blog के बारे में जानना आपके लिए इसलिए बेहद ज़रूरी हैं क्योंकि अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने का कोई विकल्प ढूंढ रहे है जो आपकों हजारों-लाखों रुपये कमाकर दे वह भी घर बैठें तो Blog Meaning की जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ...